When to change shaving razor: शेविंग करना हर पुरुष के ग्रूमिंग रूटीन का अहम हिस्सा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शेव करने के लिए आप जिस रेजर का इस्तेमाल करते हैं, वो आपकी स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है? When to change shaving razor
जानें, गुस्सा सिर्फ मूड नहीं, मौत भी बन सकता है!
अगर एक ही रेजर का इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाए या टाइम रहते रेजर को न बदला जाए, तो ये आपकी स्किन के लिए टॉक्सिक साबित हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं हेल्दी और क्लियर स्किन के लिए रेजर को कितने दिनों में बदल देना चाहिए.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डर्माटॉलॉजिस्ट के मुताबिक, रेजर से शेव करने के दौरान इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है.
रेजर का लाइफस्पैन
डर्माटॉलॉजिस्ट बताते हैं, एक रेजर का ब्लेड बार-बार इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे डल हो जाता है. ऐसा होने पर स्किन पर शेव करते समय ज्यादा घर्षण यानी फ्रिक्शन होता है, जिससे रेजर बर्न, जलन और इनग्रोन हेयर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यानी अगर आप रेजर को 5 से 7 बार इस्तेमाल चुके हैं, तो अब उसे बदल दें. इससे आपकी स्किन क्लियर रहेगी और आपको इनग्रोन हेयर की परेशानी नहीं होगी.
जानें ABC को छोड़कर QWERTY कीबोर्ड अपनाने की क्यों पड़ी जरूरत?
रस्ट है खतरे की घंटी
अगर आपके रेजर पर जंग लग गया है, तो इसका इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें. रस्टेड ब्लेड से कट लगने पर टेटनस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा होता है. ऐसे रेजर को बिना सोचे तुरंत फेंक दें.
स्किन रिएक्शन मतलब रेड फ्लैग
अगर शेव करने के बाद आपको बार-बार रैशेज, खुजली, एक्ने या स्क्रैचेज हो रहे हैं, तो ये क्लियर साइन है कि आपका रेजर अब आपकी स्किन के लिए सही नहीं रहा. खराब रेजर स्किन की बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है और बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण बन सकता है. इस कंडीशन में इसे तुरंत बदल दें.
गर्मियों में रोजाना क्यों पीना चाहिए जौ का पानी?
खाना खाने के बाद तुरंत बनने लगती है Gas, बस इन बीजों को चबा लें…
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. JAIHINDTIMES इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

