Ingrown Hair On Skin: इनग्रोन हेयर वो बाल होते हैं जो त्वचा के ऊपर नहीं बल्कि त्वचा की सतह के अंदर नजर आते हैं. इनग्रोन हेयर (Ingrown Hair) की दिक्कत कई अलग-अलग कारणों से हो सकती है. Ingrown Hair On Skin
40 के बाद हर महिला को डाइट में शामिल करने चाहिए ये फ्रूट्स
रेजर के इस्तेमाल से या फिर गलत तरह से स्किन केयर करने पर भी इनग्रोन हेयर की दिक्कत हो जाती है. अगर हाथ-पैरों पर इनग्रोन हेयर नजर आते हैं तो इन्हें स्ट्रॉबेरी स्किन (Strawberry Skin) भी कहा जाता है. ये इनग्रोन हेयर देखने में तो बुरे लगते ही हैं, साथ ही इससे स्किन का टेक्सचर भी बिगड़ जाता है. कई बार ये इनग्रोन हेयर त्वचा पर दानों की तरह नजर आते हैं और इनसे त्वचा फूली हुई भी दिखती है. ऐसे में यहां जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट की इन इनग्रोन हेयर को दूर करने के लिए क्या सलाह है. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि सिर्फ 2 टिप्स को ध्यान में रखा जाए तो इनग्रोन हेयर की दिक्कत दूर की जा सकती है.
शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है लड़कियों का वजन, जानते हैं वजह?
कैसे पाएं इनग्रोन हेयर से छुटकारा | How To Get Rid Of Ingrown Hair
डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि इनग्रोन हेयर की बड़ी वजह है शेव करना. शेव करने पर इनग्रोन हेयर की दिक्कत हो सकती है.ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि आप ड्राई शेव कभी ना करें. शेविंग (Shaving) करते हुए रेजर को बाल उगने की दिशा में चलाएं यानी हेयर ग्रोथ की डायरेक्शन में ही शेव करें. इससे इनग्रोन हेयर होने के चांसेस कम होते हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट की यह भी सलाह है कि शेविंग के लिए सिंगल ब्लेड रेजर का इस्तेमाल करें.
गलती से भी जामुन के साथ ना खाएं ये चीजें, वरना…
गर्मी में एसिडिटी से हैं परेशान? तो आज से अपना लें ये 6 समाधान
जो लड़कियां शेव करती हैं और उन्हें फिर भी इनग्रोन हेयर की दिक्कत होती है तो उनके लिए डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह है कि वैक्स कराने के कुछ दिन बाद तक टाइट कपड़े पहनने से परहेज करें. वैक्सिंग करवाने से पहले और बाद में स्किन को मॉइश्चराइज जरूर करें और साथ ही एक्सफोलिएट करना ना भूलें. जिन लोगों की स्किन पर इनग्रोन हेयर होते हैं उन्हें रेग्यूलर स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहिए. आप जेंटल फिजिकल स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं या केमिकल वाले स्क्रब (Scrub) स्किन पर लगा सकते हैं. ग्लाइकॉलिक एसिड टोनर हफ्ते में एक या 2 बार लगाया जाए तो इससे स्किन पर नजर आने वाले इनग्रोन हेयर कम होते हैं.
डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि त्वचा से बाल हटाने का सबसे अच्छा ऑप्शन लेजर हेयर रिडक्शन है. यह पैर, अंडरआर्म और बिकीनी एरिया के लिए सही रहता है.
इन तरीकों से करें डिटर्जेंट वाली आइसक्रीम की पहचान…
सावधान! अगर आप भी सोते हैं आधी रात के बाद, तो जान लीजिए…

