What Does Rx Mean: हममें से कई लोगों ने डॉक्टर की पर्ची के ऊपर की ओर लिखा “Rx” देखा होगा, लेकिन क्या आपने इसका मतलब जानने की कोशिश की है. What Does Rx Mean
क्या कभी गौर से देखा है…करेंसी नोट पर देश की ये धरोहर हैं छपी
बता दें, ये कोई दवा का कोड नहीं, न ही कोई मेडिकल फार्मूला है, बल्कि इसकी जड़ें इतिहास और संस्कृति में गहराई तक जाती हैं। आइए आसान भाषा में आपको समझाते हैं इसके बारे में।
क्या है Rx का मतलब?
Rx असल में लैटिन भाषा के शब्द Recipere का शॉर्ट फॉर्म है, जिसका मतलब होता है ‘Take Thou’ या ‘आप लीजिए’। जब कोई डॉक्टर यह लिखता है, तो वह फार्मेसिस्ट को यह बता रहा होता है कि “आप मरीज को ये दवाइयां दीजिए।” यह एक तरह से डॉक्टर का आदेश होता है।
आप भी बोलते होंगे ‘Ladies First’, मगर कभी सोचा है कहां से आया ये ट्रेंड?
कितना पुराना है यह शब्द?
कुछ विद्वानों का मानना है कि इसकी शुरुआत प्राचीन मिस्र की पौराणिक कथाओं से जुड़ी हो सकती है। एक कथा के अनुसार, सूर्य और उपचार के देवता माने जाने वाले होरस (Horus) ने एक युद्ध में अपनी आंख खो दी थी। उसकी मां देवी आइसिस (Isis) ने उसे फिर से ठीक करवा दिया। उस पुनर्स्थापित आंख को “Eye of Horus” कहा गया, जो बाद में स्वास्थ्य, सुरक्षा और उपचार का प्रतीक बन गया।
इस “Eye of Horus” के आकार में और Rx के चिह्न में कुछ हद तक समानता पाई जाती है। यही वजह है कि कुछ विद्वान मानते हैं कि Rx चिह्न की प्रेरणा इसी प्राचीन प्रतीक से मिली होगी।
आज के समय में Rx की अहमियत
भले ही Rx अब एक सिंपल साइन जैसा लगता हो, लेकिन इसके पीछे का इतिहास यह बताता है कि चिकित्सा को हमेशा से एक आध्यात्मिक और पवित्र कार्य माना जाता रहा है। डॉक्टरों को आज भी जीवनदाता और बीमारी से छुटकारा दिलाने वाले के रूप में देखा जाता है। Rx न सिर्फ एक संकेत है कि कोई दवा लेनी है, बल्कि यह हजारों साल पुरानी उपचार परंपराओं का वाहक भी है।
गलती से भी जामुन के साथ ना खाएं ये चीजें, वरना…
गर्मी में एसिडिटी से हैं परेशान? तो आज से अपना लें ये 6 समाधान

