BREAKING NEWS : पंजाब में धडल्ले से बेची जा रही नशे की दवाओं का कानपुर (KANPUR) से भी लिंक है। लुधियाना से एनडीपीएस की POLICE टीम ने लोकल पुलिस और ड्रग विभाग के अफसरों संग बिरहाना रोड की नील वाली गली स्थित श्री लक्ष्मी फार्मा में छापा मारा। BREAKING NEWS
यहां टीम को लाखों रूपये कैस, दवाओं के रैपर और काफी संख्या में संदिग्ध दवाएं मिली हैं। ड्रग विभाग ने दवाओं को सीज कर दिया है। वहीं नोटों की गिनती मशीन से की जा रही है।
ड्रग इंस्पेक्टर ओम पाल सिंह ने बताया कि पंजाब की पुलिस टीम की सूचना पर लोकल पुलिस संग श्री लक्ष्मी फार्मा पर छापा मारा गया है। यहां से चार लाख से अधिक की संदिग्ध दवाएं मिली हैं, इन्हें सीज कर दिया गया। फार्मा का मालिक राहुल अग्रवाल भाग गया है, उसकी बेटी से पूछताछ की जा रही है। करीब 25 लाख से अधिक का कैस भी बरामद हुआ है। दवाओं की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
PUNJAB के लुधियान से आई एनडीपीएस की POLICE टीम ने नशीली दवाओं के संबंध में ड्रग विभाग के आलाधिकारियों को सूचना दी। इसपर दोनों ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान और ओमपाल सिंह ने लोकल पुलिस के साथ नील वाली गली के शॉप नंबर तीन 58\31 बिरहाना रोड स्थित श्री लक्ष्मी फार्मा में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस के अफसर भी मौजूद रहे।
तीसरे फ्लोर के एक कमरे से पूरा काम मैनेज किया जा रहा था। यहां फार्मा के मालिक राहुल अग्रवाल नहीं मिले। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि दरवाजे खोलने के बाद महिला पहले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हो रही थी। पुलिस ने जब कुछ कडा रूख किया तो बताया। यहां चार से पांच लाख की संदिग्ध दवाएं, काफी संख्या में दवाओं के खाली रैपर और 29 लाख कैस मिले हैं। बिलों के संबंध में राहुल अग्रवाल की बेटी से पुलिस पुछताछ कर रही।
बुखार, पेटदर्द और गैस की बेच रहा था नकली दवाएं
राहुल की फर्म में गैस, पेट दर्द, बुखार, एंटीबायोटिक टैबलेट व इंजेक्शन सहित छह तरह की नकली दवाएं मिली हैं। इनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। राहुल के घर में ही नकली दवाओं की लेबलिंग की जाती थी। इन्हें ब्रांडेड दवाओं के बॉक्स में रखा जाता था। नामी कंपनियों के यह बॉक्स घर में ही प्रिंट किए जाते थे। टीम का अनुमान है कि यह दवाएं कहीं पर तैयार की जा रही थीं या फिर इन दवाओं को कहीं से खरीदकर उन्हें नामी दवा कंपनियों के नाम पर बनाए बॉक्स में रखकर बेचा जा रहा था। इन दवाओं की सप्लाई ग्रामीण क्षेत्र में होने की आशंका विभाग को है।
ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि मौके पर मिले तथ्यों के अनुसार प्रतीत हो रहा है कि यहां पर नकली दवाएं बनाई जाती हैं और उनको पैक करने का काम भी होता है। इतना ही नहीं यहां एक्सपायरी दवाओं की एक्सपायरी डेट मिटाकर उन पर फिर से नई तारीख के लेबल लगाए गए हैं। सभी चीजों को जब्त कर लिया गया है।
KANPUR NEWS : नकली कफ सिरप की शिकायत पर छापेमारी
GOLD RATE: सोने-चांदी के दाम नए ऑल टाइम हाई पर, 10 ग्राम सोना पहुंचा..
डीएम साहब- ‘मेरी पत्नी रात में नागिन बनकर डराती है….
Attack on CJI: CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील ने क्या कहा?

