UP WEATHER NEWS : लखनऊ, झांसी, Kanpur, आगरा, अलीगढ़ सहित 30 जिले सुबह से कोहरे की चपेट में हैं। अलीगढ़-झांसी समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई है।
31 जनवरी से 3 दिन बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस (डब्ल्यूडी) के निकलने के बाद हाई क्लाउड और कोहरा बन रहा है। तेज बर्फीली हवा से सुबह-शाम गलन बढ़ गई है। लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया – अगले 24 घंटों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। पूर्वी और तराई के इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है।
शंकराचार्य से माफी मांगेगा प्रयागराज प्रशासन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दोपहर के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन में धूप निकलने के बाद भी सिहरन महसूस हो सकती है। शाम से लेकर सुबह तक गलन वाला मौसम बनेगा। आने वाले 24 घंटे इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं।
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी महसूस हो रही हैं। सड़कों पर सन्नाटा रहा। गाड़ियों से निकले लोगों के हाथ सुन्न हो गए। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। जगह-जगह सड़कों के किनारे अलाव जलते दिखाई दिए। अगले 3-4 दिन बारिश का अलर्ट है।
पिछले 24 घंटे की बात करें, तो प्रदेश में बुलंदशहर (8.6°C) सबसे ठंडा रहा। कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात फिर से प्रभावित हुआ है। गोरखपुर, लखनऊ समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 20 से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट भी लेट हैं। ठंड की वजह से रोडवेज बसें भी खाली ही दिखाई दे रही हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि एक फरवरी से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे एक से तीन फरवरी के दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना बनेगी।

