KANPUR IGRS RANK NEWS : आलाधिकारियों की मेहनत पर कुछ विभागाधिकारियों की कारगुजारी भारी पड रही है। निगेटिव फीडबैक के चलते आईजीआरएस रैंक 75 जिलों में 64वीं हो गई।
प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी कुछ विभागों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है, जिससे रैंक गिर गई है। एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जो विभाग लगातार लापरवाही कर रहे हैं, उनको नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आईजीआरएस रैंक में दस अंक की लंबी छलांग
कलेक्ट्रेट में तीन कनिष्ठ लिपिक को डिमोट कर चतुर्थ श्रेणी नियुक्त किया
शासन ने जिलों की आईजीआरएस रैंक जारी कर दी है। इस दफा 75 जिलों में 84.29 प्रतिशत पाकर 64वीं रैंक और 140 में 118 अंक मिले हैं, पिछले महीने मिली 60वीं रैंक से चार अंक लुढक गई है। अफसरों ने बताया कि निगेटिव फीडबैक वाले विभागों पर कार्रवाई की जा रही है। अफसरों के साथ शिकायतकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है। रैंक में और सुधार के लिए अफसरों को लेटर लिखा गया है। IGRS RANK
डीएम ने पकडा शिक्षका का फर्जीवाडा
घाटमपुर तहसील अब सौ के अंदर
घाटमपुर तहसील (Ghatampur tehsil) अब सौ के अंदर आ गया है। जिले में वह अव्वल है। घाटमपुर 59 रैंक और 97 प्रतिशत मिले। बिल्हौर 232 रैंक और 82 प्रतिशत मिले। तहसील सदर 78 अंक पाकर 259 रैंक मिली है। नरवल 74 प्रतिशत और 285 रैंक मिली है।
कुछ ढीठ अफसरों से बिगड रहीं रैंक (KANPUR NEWS)
आईजीआरएस की रैंक को लेकर प्रशासन के आलाधिकारी संबंधित विभागों पर कडा एक्शन नहीं ले रहे जिसके चलते निगेटिव फीडबैक और ऑन टेबल ही शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा। विभागों को नोटिस तो तामिल हो रही, लेकिन कई अफसर इसका जवाब तक नहीं दे रहे। नीचे स्तर पर क्या कार्रवाई की जा रही, यह सब भी केवल खानापूर्ति है।

