UTTAR PRADESH NEWS : प्रदेश सरकार ने बरहज देवरिया के उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी (SDM Vipin Kumar Dwivedi) को निलंबित कर दिया है।
KANPUR S.I.R. NEWS : अब जिले में कुल 28.51 लाख मतदाता
तहसील बरहज के ग्राम लक्ष्मीपुर में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नाली व नलकूप की जमीन पर पक्की सड़क के निर्माण विवाद के दौरान एसडीएम और एक व्यक्ति के बीच नोकझोंक हुई।
30 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना में डूबा, 10 पर्यटकों की मौत
शासन ने प्रथमदृष्टया लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं।
यह मामला बरहज तहसील के ग्राम लक्ष्मीपुर से जुड़ा है। यहां राजस्व अभिलेखों में दर्ज नाली और नलकूप की जमीन पर पक्की सड़क के निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान SDM Vipin Dwivedi और बरहज तहसील के अधिवक्ता के बीच तीखी बहस हुई। आरोप है कि एसडीएम की फटकार के बाद अधिवक्ता को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद मामले की प्रारंभिक जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। इसमें अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर और ADM नगर गोरखपुर शामिल थे। समिति ने अपनी रिपोर्ट में एसडीएम की भूमिका को प्रथमदृष्टया संदिग्ध मानते हुए उन्हें लापरवाही का जिम्मेदार बताया।
शिकायतकर्ता से संपर्क न करने और लापरवाह 16 विभागों को नोटिस
उनके खिलाफ नियम-7 के तहत जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। प्रयागराज के कमिश्नर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। विपिन कुमार द्विवेदी को राजस्व परिषद से संबंध कर दिया गया है।

