Big News : वाराणसी के करखियाव स्थित गेल सीएनजी पंप में शुक्रवार रात 9.20 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 40 फीट ऊंचाई तक लपटें उठने लगीं। शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
मौके पर SDM पिंडरा प्रतिभा मिश्रा और नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव मौजूद हैं।
हादसा उस समय हुआ, जब एक गाड़ी में सीएनजी भरी जा रही थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और भगदड़ मच गई। कर्मचारी जान बचाकर भागे।पेट्रोल पंप वाराणसी-जौनपुर हाईवे के करखियाव गांव के पास है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गैस लीक और गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पाकर पहुंचे फायर कर्मी और पुलिस आग बुझाने में जुटे हैं। सिलेंडर फटने की आशंका को देखते हुए पंप और आसपास के करीब 200 मीटर एरिया को खाली करा लिया गया है। कर्मचारियों और गाड़ियों को भी सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

