Kanpur CM Dashboard Ranking News : सीएम डैश बोर्ड गिरती रैंकिंग में लंबे समय बाद बडी छलांग लगाई है।
जिला ओवरऑल रैंकिंग में 11 पायदान की उछाल के साथ 66वें स्थान से 55वें स्थान पर आ गया। सीएम कार्यालय से प्रत्येक माह विकास एवं राजस्व कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जाती है। इसमें तय योजनाओं की प्रगति को देखकर प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है ।
कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 मौत
सबसे खराब चल रही विकास की रैंक में काफी सुधार किया है। जिला 52वें स्थान से 38वें पर आ गया। इसी तरह राजस्व कार्यों की रैंकिंग में कानपुर 68 से 60वें स्थान पर आ गया है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ईशा शर्मा ने बताया कि लगातार मॉनीटरिंग की वजह से यह सुधार हुआ है। जिन विभागों की परफार्मेंस खराब हैए उनको कारण बताओ नोटिस जारी करके सवाल.जवाब किया जाएगा।
मई में जिले की समग्र रैंकिंग 70वें से सुधरकर 60वें स्थान पर पहुंची थी। जून में यह 60वें स्थान पर ही रही, जबकि जुलाई में चार पायदान सुधार के साथ 56वें स्थान पर पहुंच गई। राजस्व विभाग की स्थिति में भी जुलाई में सुधार हुआ, लेकिन जिला अभी निचले पायदानों पर है। जून में राजस्व कार्यों की रैंकिंग 69वीं थी, जो जुलाई में सुधरकर 65वीं हुई।
सामूहिक विवाह और पेंशन में खराब प्रदर्शन रू जारी सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में स्वयं सहायता समूह, सामूहिक विवाहए वृद्धावस्था पेंशन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ओडीओपी टूल किट योजना में कानपुर को डी श्रेणी मिली। इन पांचों योजनाओं में कानपुर की स्थिति काफी खराब रही है। डी श्रेणी पाने वाली योजनाओं के अफसरों को नोटिस जारी कर सवाल जवाब किया जाएगा।

