BREAKING NEWS : एक्टर टाइगर श्रॉफ (Actor Tiger Shroff) पर रविवार शाम मुंबई में फायरिंग हुई।
बाइक सवारों ने जुहू में उन पर 5 राउंड फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फुटबॉल खेलकर लौटते वक्त टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी। यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो थी। Mumbai News,
इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। हमलावरों ने टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi) ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है, जो कि लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं. हालांकि, पोस्ट की प्रामाणिकता और इसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.
टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोलियां लगी हैं। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं।
लॉरेंस गैंग की पोस्ट- समझाया था, समझा नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
पोस्ट में लिखा है- हमने इसे समझाया था, इसको समझ नहीं आया। आज हमने इसको सही से समझा दिया है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी बात नहीं सुनेगा, या सलमान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसी का होगा।
पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि लॉरेंस गैंग ने ही यह हमला किया है।

