KANPUR NEWS : केपीएम अस्पताल में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और रेड क्रॉस सोसायटी ने अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल की।
मकसद आग जैसी इमरजेंसी से निपटने और मरीजों व स्टाफ की सुरक्षा पक्की करना था।
मॉक ड्रिल में पेइंग वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की नकली स्थिति बनी। ‘कोड रेड’ घोषित कर फायर फाइटिंग, मरीज निकालने व प्राथमिक उपचार टीमों को सक्रिय किया। स्टाफ ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया।
मुख्य प्रशिक्षक लखन कुमार शुक्ला और फायर स्टेशन ऑफिसर कैलाश चंद्र ने कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया। ‘पास’ (PASS) तकनीक से पिन निकालना, निशाना लगाना, हैंडल दबाना व छिड़काव करना सिखाया गया।
डॉ. एसके शर्मा, डॉ. डीएस चौहान, डॉ. पूनम श्रीवास, डॉ. एसके सिंह, डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. एचआर वर्मा और अस्पताल प्रबंधक खुशबू समेत लोग मौजूद थे।

