LUCKNOW NEWS : हजरतगंज स्थित जवाहर भवन (Jawahar Bhawan) में भीषण आग लग गई है। आग लगने से अफरा-तफरी मची हुई है। आग सुबह 10 बजे भड़की।
विभागों के ऑफिस खुल चुके थे। आग ऊपरी मंजिल पर लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि आग चौथी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी है। सरकारी इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लगने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी व लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

