UP PCS Transfer : यूपी में गुरुवार रात 9 पीसीएस अफसरों के तबादले हुए।
प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, बलिया, अमेठी और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज विनोद कुमार सिंह को ADM (वि/रा) मिर्जापुर बनाया गया है, जबकि मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया बनाया गया है। बलिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (अंडर ट्रांसफर) सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक, बाल विकास और पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ भेजा गया है। भदोही की उप जिलाधिकारी बरखा सिंह को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।
इसके अलावा प्रतीक्षारत अविनाश कुमार गौतम को उप जिलाधिकारी आजमगढ़ और अभिषेक वर्मा को उप जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमेठी भेजा गया है। अमृता सिंह को 14 मई को ही रायबरेली से कानपुर भेजा गया था।

