UP T20 Match News : UP T20 लीग और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 28 मार्च को काशी रुद्रास और नोएडा किंग्स के बीच हुए मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले तीन खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
UPCA मीडिया कमेटी के चेयरमैन मो. फहीम ने बताया कि “UPCA और UP T20 लीग खेल की शुचिता को सर्वोच्च महत्व देते हैं। निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करने के लिए हमारे पास स्पष्ट दिशा निर्देश हैं, और हम ऐसे किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करते जो खेल की मर्यादा को भंग करे। खिलाड़ी खेल के एंबेसडर होते हैं और उनसे अत्यधिक व्यावसायिकता बनाए रखने की उम्मीद की जाती है।
ये प्रतिबंध उन मानकों को सख्ती से लागू करने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”
इन खिलाड़ियों पर हुई कार्रवाई
अभिषेक गोस्वामी (काशी रुद्रास)
खिलाड़ी पर आरोप है कि मैच के दौरान किसी अन्य खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर या मैच रेफरी, या किसी अन्य व्यक्ति (दर्शक सहित) को धमकाना या उन पर हमला करना।
खिलाड़ी को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है और वह मैच 29 – मेरठ मावेरिक्स बनाम काशी रुद्रास में नहीं खेल पाएंगे।
खिलाड़ी पर मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा है। इस पर खिलाड़ी पर उनकी मैच फीस का 40% जुर्माना लगाया गया है।
ऋषभ राजपूत (काशी रुद्रास)
खिलाड़ी पर आरोप है, इसमें भाषा, हरकत या इशारे का इस्तेमाल करना जो अपमानजनक हो या जिससे मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती हो।
इस पर खिलाड़ी पर उसकी मैच फ़ीस का 10% जुर्माना लगाया गया है।
कुणाल त्यागी (नोएडा किंग्स)
खिलाड़ी पर मैच के दौरान अंपायर के निर्देश न मानने का आरोप है।
खिलाड़ी पर उसकी मैच फ़ीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। जिन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है, उन्हें उन पर लगाई गई सज़ा के बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है।

