UTTAR PRADESH NEWS : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा (Former Health Minister Anant Kumar Mishra) को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। अंटू मिश्रा, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के मामा के बेटे हैं।
मायावती ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपने एक्स हैंडल पर अंटू मिश्रा के निष्कासन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनंत कुमार मिश्रा को “पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि” के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है।
निष्कासन के बाद अंटू मिश्रा ने कहा-अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं। एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से अपनी बात सबके सामने रखूंगा।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अंटू मिश्रा का निष्कासन बसपा की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।

