Choti Diwali 2025 : आज धनतेरस (Dhanteras) और छोटी दिवाली (Diwali) को एक साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस होने के चलते इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। इस दिन सोने चांदी के आभूषण, चांदी का सिक्का, लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति, बर्तन, वस्त्र, गिफ्ट आइटम जैसी चीजें खरीदना बेहद उत्तम और शुभ माना जाता है।
छोटी दिवाली
नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली, मुख्य त्यौहार से एक दिन पहले मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की चतुर्दशी तिथि पर छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन को नरक चौदस या रूप चौदस भी कहा जाता है।
रूप चतुर्दर्शी पूजन
इस वर्ष धनतेरस (Dhanteras) के दिन ही चतुर्दशी तिथि आ रही है। यह प्रदोष काल में आ रही है। ऐसे में इस दिन रूप चतुर्दशी, हनुमान पूजन, यमदीप दान होगा। मान्यता है कि इस दिन लोग सुबह उबटन लेपन के बाद ही स्नान करते हैं। इससे व्यक्ति का रूप निखरता है। इसके अलावा अनिष्ट के विनाश और लंबी आयु के लिए इस दिन दीपक (चार मुखी) जलाया जाता है। इसे पूरे घर में घुमाया जाता है। फिर इस दीपक को किसी सुनसान स्थान या चौराहे पर रख दिया जाता है।
हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।


