घर में अगर नकारात्मक ऊर्जा का वास हो तो व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कई बार कपूर (Camphor) बेहद काम आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर के कुछ उपाय करने से वास्तु के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है।
आइए जानते हैं इन उपायों को…
अगर आपके घर में वास्तु दोष (Vastu dosh) है तो घर के सभी कमरों में कपूर की टिकी रख दें। इससे घर के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं। जब कपूर की टिकी गलकर खत्म हो जाएं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
रोज रात को रसोई को साफ करने के बाद एक कटोरी लें और उसमें कपूर और लौंग जलाकर दिखाएं। यह घर की स्वामिनी को करना चाहिए। ऐसा अगर हर रोज किया जाए तो आपके घर में अन्न के भंडारे हमेशा भरे रहते हैं। साथ ही घर में बरकत आती है। ध्यान रखें कि रात को रसोई में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। साथ ही रसोई भी साफ कर देनी चाहिए।
हर दिन घर में लौंग और कपूर जलाकर दिखाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है। साथ ही बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है।
जिस पानी से आप स्नान कर रहे हों उसमें कपूर के तेल की कुछ बूंदे डालें। ऐसा करने से शरीर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति आती है।

