बृहस्पति देव (Brihaspati Dev) को देवताओं का गुरु माना जाता है। उनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। गुरु कमजोर रहने पर व्यक्ति को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है। आमदनी कम और व्यय ज्यादा बढ़ जाता है।
साथ ही विवाह में भी बाधा आती है। इसके लिए लड़कियों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए। इससे गुरु मजबूत होता है। साथ ही करियर को नया आयाम देने और जीवन में सफलता पाने के लिए गुरु का मजबूत रहना अनिवार्य है।
अगर आप भी जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन ये आसान उपाय जरूर करें…
बृहस्पति की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। साथ ही केले के पौधे में हल्दी मिला जल का अर्घ्य देना चाहिए।
धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण करना चाहिए।
भगवान श्रीहरि विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है। इसके लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें।
अगर गुरुवार के दिन किसी को उधार देते हैं या किसी से कर्ज लेते हैं, तो इससे गुरु कमजोर होता है। इसके लिए गुरुवार के दिन किसी से लेन-देन न करें।
गुरु मजबूत करने के लिए ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ मंत्र का जाप गुरुवार के दिन अवश्य करें। इससे आर्थिक स्थिति मजूबत होती है।
गुरु को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीले चीजों का दान करें। जथा शक्ति तथा भक्ति के भाव से जरूरतमंदों को अन्न और अर्थ का दान करें।
ज्योतिषों की मानें तो गुरुवार के दिन साबुन-शैंपू का प्रयोग बिल्कुल न करें। इससे गुरु कमजोर होता है। साथ ही न बाल कटवाएं और न ही नाख़ून काटें।
गुरुवार के दिन संध्याकाल के बाद झाड़ू न लगाएं। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

