Pitru Paksha Upay 2026 : पितृपक्ष (Pitru Paksha 2026) के दौरान पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करना शुभ माना जाता है। भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन माह की अमावस्या तिथि तक पितृपक्ष होता है।
मिलते हैं ये शुभ संकेत (Pitru Paksha Upay 2026)
ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) के दौरान हमारे पूर्वज पृथ्वीलोक में हमसे मिलने आते हैं। ऐसे में यदि पितृ पक्ष में सपने में आप अपने पितरों को देखते हैं तो यह आपके भविष्य के लिए कुछ संकेत हो सकता है।
सपने में पूर्वजों के दिखने का अर्थ (Pitru Paksha Upay 2026)
यदि आपके सपने में पूर्वज आपकी तरफ हाथ बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं तो, यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं और जल्द ही आपकी जीवन में चल रही सभी परेशानियां खत्म होने वाली है।
शांत देखना (Pitru Paksha Upay 2026)
यदि सपने में आपके पूर्वज चुपचाप दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आपके पितृ आपके परिवार में सुख-शांति चाहते हैं। ऐसे में आपको पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय करने चाहिएं। साथ ही पूजा-पाठ भी करनी चाहिए।
पूर्वजों से बात करना (Pitru Paksha Upay 2026)
अगर आपके सपने में आपके पूर्वज आपसे बात करते हैं, तो स्वप्न शास्त्र में यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने के दिखने का अर्थ है कि आपको निकट भविष्य में बड़ी सफलता मिलने वाली है।
मिलती है गुड न्यूज (Pitru Paksha Upay 2026)
अगर सपने में पितृ आपको मिठाई खिलाते हुए या बांटते हुए दिखाई देते हैं, तो स्वप्न शास्त्र में यह बहुत शुभ संकेत माना गया है। इसका मतलब है कि आपके पितृ आपसे प्रसन्न हैं और आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है।
आपसे प्रसन्न हैं आपके पितृ (Pitru Paksha 2026)
यदि सपने में आपके पूर्वज बाल संवारते हुए, या कंघी करते हुए दिखाई देते हैं तो इसका मतलब है कि आपके पितर आपसे प्रसन्न हैं। ऐसे में आप कई आने वाली मुसीबतों से बच सकते हैं।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

