Arjun ki Chhal : अर्जुन की छाल (Arjun ki Chhal) को कई बीमारियों के इलाज के लिए एक जड़ी बूटी की तरह पिछले कई सदियों से उपयोग किया जाता है। यहीं आपको बता दें कि अर्जुन के पेड़ और पत्तों में भी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिससे वह काफी लाभकारी माने जाते हैं। चलिए आज इसके फायदे और इस्तेमाल करने के तरीकों को जानते हैं। Arjun ki Chhal
फायदे
इसके इस्तेमाल का तरीका जानने से पहले हमारा इसके फायदे जानना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं यह किन बीमारियों के लिए लाभकारी होता है।
पेट में हो रही दिक्कतों से निजात दिलाए
गर्मियों में अक्सर हमारे पेट की दिक्कतें बढ़ जाती हैं लेकिन, अर्जुन की छाल में पाए जाने वाले सभी गुण आपको गर्मी मे हो रही गैस, जलन और दर्द से राहत दिलाता है।
दिल के लिए लाभकारी
गर्मियों में अक्सर लोगों की दिल की धड़कन बढ़ने और लू पड़ने से हार्टअटैक की प्रॉब्लम हो जाती है। लेकिन, अर्जुन की छाल का सेवन करने से आपका खून पतला होता है और रक्त प्रवाह भी सुधर जाता है जिससे आपको यह दिक्कत नहीं होती।
खासी और डायरिया के लिए असरमंद
अर्जुन की छाल गर्मियों में बढ़ रही डायरिया और खासी की दिक्कत के लिए भी बेहद असरमंद होता है। जो आपको चंद दिनों में ही इस समस्या से निजात दिला देता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करे
अगर आप भी एक डायबिटीज पेशेंट हैं और अपने बढ़ते डायबिटीज से परेशान हैं तो, आज ही आपको अर्जुन की छाल का सेवन अपनाना चाहिए जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल ज्यादा न बढ़े और नियंत्रण में रहे।
इस्तेमाल के सही तरीके
चलिए अब इसके इस्तेमाल के सही तरीके जानते हैं जिससे आप उपर बताई इन दिक्कतों से सुरक्षित रहेंगे।
आप अर्जुन की छाल या उसके पाउडर से चाय बनाकर भी पी सकते हैं, जिससे आपकी चाय पीने की आदत भी कम हो जाएगी और आप इन समस्याओं से भी बचे रहेंगे।
आप अर्जुन की छाल का कढ़ा बना कर भी पी सकते हैं। और जिसके लिए आपको इसे पानी में लौंग और दालचीनी के साथ अच्छी तरह पकाना चाहिए।
यहीं आप अर्जुन की छाल के पाउडर को दूध या गुनगुने पानी में मिला कर भी रोज पी सकते हैं।
अगर आपको ज्यादा टाइम नहीं मिल पाता तो, आप अर्जुन की छाल के पाउडर को भी रोज खा सकते हैं।
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. JAIHINDTIMES इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

