Lord Krishna : सनातन मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण को प्रभु श्री हरि का आठवां अवतार माना जाता है। उनके जीवन में बहुत कुछ हुआ है। क्या आप जानते हैं कि महाभारत के दौरान भगवान कृष्ण (Lord Krishna) को भी एक श्राप मिला था, जो न केवल उनकी मृत्यु का कारण बना, बल्कि यदुवंश के नाश का कारण भी बना। Lord Krishna

युद्ध का हुआ ये परिणाम
धर्म और अधर्म के बीच हुए महाभारत के युद्ध में जहां एक तरह कौरव सेना थी, तो वहीं दूसरी तरफ पांडवों की सेना थी। 18 दिनों तक चले भीषण युद्ध में पांडवों की जीत हुई और कौरवों को हार का सामना करना पड़ा। इस युद्ध का परिणाम यह हुआ कि इसमें गांधारी और धृतराष्ट्र के सभी 100 पुत्रों की मृत्यु हो गई। इस भीषण युद्ध के लिए गांधारी ने श्री कृष्ण को दोषी ठहराया, क्योंकि वह जानती थी कि श्री कृष्ण चाहते तो इस युद्ध को रोक सकते थे।
मिला था ये श्राप
गांधारी ने श्री कृष्ण को श्राप दिया था कि जिस प्रकार कौरवों के वंश का नाश हुआ है, ठीक उसी प्रकार यदुवंश का भी नाश होगा और तुम भी अधिक समय तक इस धरती पर जीवित नहीं रह सकोगे। इस श्राप के अनुसार ही यादव वंश के सभी लोग आपस में लड़कर मर गए। इस घटना बाद एक दिन भगवान श्री कृष्ण एक पेड़ के नीचे योग समाधि ले रहे थे।
इसी दौरान एक जरा नाम का एक शिकारी वहां आ गया। जरा ने कृष्ण जी के हिलते हुए पैर को हिरण समझा और तीर चला दिया। वह तीर भगवान कृष्ण के पैर के तालू में जा लगा। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने अपना मानव शरीर त्याग दिया और बैकुंठ को चले गए।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

