Sawan Somvar Vrat Diet : हिंदू धर्म में सावन (Sawan) के महीने का विशेष महत्व है. इस महीने बहुत से शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं, जबकि बहुत से लोग घर में ही रहकर शिव आराधना करते हैं. Sawan Somwar Vrat Diet

मान्यता है कि इस माह पूरे मन से पूजा-ध्यान करने से हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं. सावन में पड़ने वाले सभी सोमवार का भी खास महत्व है. मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत करने से कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है. ऐसे में इस सोमवार के व्रत को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. ये भी जानना चाहिए कि इस व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं…
व्रत में क्या खाएं
व्रत करने वाले भक्त को पूरे दिन फलाहार करना चाहिए.
मौसमी फल जैसे केला, सेब और आम खा सकते हैं.
व्रत के सिर्फ सेंधा नमक ही इस्तेमाल करें.
उबले हुए आलू, आलू की टिक्की या हलवा भी फलाहार में रख सकते हैं.
कच्चा नारियल, दूध, दही, छाछ और लस्सी भी फलाहार में शामिल कर सकते हैं.
व्रत खोलने के लिए लौकी या कद्दू के सब्जी खा सकते हैं.
व्रत खोलने के लिए साबूदाने की खिचड़ी या खीर भी खा सकते हैं.
व्रत में क्या न खाएं
सावन के महीने में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए.
सोमवार के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए.
हरी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए.
व्रत में ज्यादा मसाले और बेसन की चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
साधारण नमक का सेवन नहीं करना चाहिए.

