आज सावन का दूसरा सोमवार है। वाराणसी में Baba Vishwanath की मंगला आरती और भव्य श्रृंगार हुआ। आरती के बाद श्रृद्धालुओं के लिए बाबा के कपाट खोल दिए गए, तभी से भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है।
कमिश्नर कौशल राज शर्मा और DIG एस चेनाप्पा ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। आज 5 लाख से ज्यादा भक्त बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। प्रयागराज में संगम तट पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ लगी है।

