Dhanteras 2025: धनतेरस पर्व कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है, क्योंकि मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। Dhanteras 2025
जरूर करें तुलसी पूजन, तुलसी जी के 108 नाम
ऐसे में इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के साथ-साथ यमराज की भी पूजा का विधान है।
जानिए, कैसे हुआ भीष्म पितामह की सौतेली मां का जन्म, कथा
इसलिए खरीदा जाता है नमक
धनतेरस के दिन नमक खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि के योग बनने लगते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर बनी रहती है। इसके लिए आपको धनतेरस के दिन पिसा हुआ सेंधा नमक लेकर उसे एक लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर पूर्व दिशा की ओर बांध देना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता।
मिलेगी कृपा अपार
धनतेरस पर धनिया खरीदने का विशेष महत्व माना गया है, ऐसा माना जाता है कि धनिया माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। ऐसे में यदि आप धनतेरस के दिन सूखा धनिया खरीदकर इसे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करते हैं, तो इससे आपके लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
Sugar Free Dry Fruit Kajoor Roll
कर सकते हैं ये काम
धनतेरस पर मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करने के बाद इसे अगले दिन अपने धन के स्थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। इसी के साथ पूजा में अर्पित थोड़ा-सा धनिया लेकर उसे मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से साधक के लिए सुख-समृद्धि के योग बनने लगते हैं।

