Mantra Jaap: शास्त्रों में सूर्य देव का वर्णन एक प्रत्यक्ष देव के रूप में कई जगह किया गया है। रविवार को सूर्य भगवान की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी हो जाती है। इनकी पूजा करना बड़ा ही फलदायी होता है। सूर्य देव को हिन्दू धर्म के पंचदेवों में से प्रमुख देवता माना जाता है। Mantra Jaap

अत्याधिक लाभदायक साबित होता
इनकी उपासना करने से ज्ञान, सुख, स्वास्थ्य, पद, सफलता, प्रसिद्धि आदि की प्राप्ति होती है। प्रतिदिन पूजा करने से व्यक्ति में आस्था और विश्वास पैदा होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य का अगर विधिपूर्वक मंत्रों के द्वारा पूजन किया जाए तो अत्याधिक लाभदायक साबित होता है।
आज आपको सूर्य देव को जल चढ़ाने से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।
हर रविवार को सूर्य पूजन करने के लिए ‘ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ हर रविवार को करना चाहिए।
कैसे दें जल
शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान सूर्य को जल देने से अनेकों लाभ मिलते हैं। जल देने के लिए ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः’ और ‘ॐ सूर्याय नम:’ इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

नियमित रुप से जल देने से आत्म शुद्धि और आत्मबल बढ़ता है। इनका पूजन करने से व्यक्ति बलवान और निडर बनता है। कार्यक्षेत्र में भी उसकी उन्नति होती है। धीरे-धीरे सब परेशानियों दूर होती है।
प्रातः स्नान के बाद तांबे के लोटे में ही जल देना चाहिए। उसी पानी में थोड़ा सा कुमकुम और लाल फूल डाल कर भगवान को जल चढ़ाएं।
रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इससे विशेष लाभ मिलता है।

