HEALTH NEWS: गर्मी ने अपना प्रचंड रूप भी दिखाना शुरू कर दिया है। अभी धूप के तेवर और भी तल्ख होंगे। मौसम विभाग ने भी इस बार भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। HEALTH NEWS
गर्मी के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए खानपान का अधिक ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मददगार है।
पानी की मात्रा अधिक होती है…
कई लोग मौसमी फल खाते हैं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। वहीं कुछ लोग दही, लस्सी, छाछ, नारियल का पानी पीते हैं। आप चाहें तो एक बार शहतूत ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं। ये आसानी से मुंह में घुल जाता है। आपको बता दें कि शहतूत (mulberry) में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए इनके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं-
डिहाइड्रेशन से बचाए (Prevent dehydration)
शहतूत में पानी की अच्छी मात्रा होती है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार है। आप रोजाना अपनी डाइट में शहतूत को शामिल कर सकते हैं।
खूबसूरती भी निखारे (Enhances beauty too)
आजकल लोगों में डार्क सर्कल या बाल झड़ने की समस्या बढ़ गई है। शहतूत एक ऐसा फल है जेा आपको इन समस्याओं से राहत दिला सकता है। ये स्किन और बालों के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। ये त्वचा को रूखेपन से बचाता है। वहीं बालों में नेचुरल शाइन लाने में भी मददगार है। इससे आपके बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है।
माइग्रेन और सिरदर्द से दिलाए राहत (Provide relief from migraine and headache)
गर्मियों में लू और तेज धूप आपके सिरदर्द को बढ़ा सकती है। ऐसे में आपको शहतूत को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे माइग्रेन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। ये शरीर को ठंडक प्रदान करने में भी मददगार है।
आंखों की रोशनी बढ़ाए (Improves eyesight)
गर्मी में आंखों में जलन होना आम बात है। शहतूत में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और ड्राई आई सिंड्रोम से बचाने में मदद करते हैं।
हीट स्ट्रोक से बचाए (Protect from heat stroke)
गर्मियों में लू लगने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। शहतूत के ठंडक देने वाले गुण शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखते हैं। इसके अलावा ये हीट स्ट्रोक के खतरे को भी कम करने में मददगार हैं।
लिवर की करे सफाई (clean the liver)
गर्मी में ऑयली या मसालेदार खाना खाने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में शहतूत डिटॉक्सिफाइंग फूड की तरह काम करता है और लिवर को साफ रखता है।
पेट की समस्याओं से दिलाए राहत (Provide relief from stomach problems)
गर्मियों में अक्सर पेट में जलन, एसिडिटी, कब्ज और गैस की समस्या बढ़ जाती है। शहतूत फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन दुरुस्त रहता है और पेट की समस्याएं कम होती हैं।

