Dev Uthani Ekadashi 2026 : देवउठनी एकादशी(Dev Uthani Ekadashi) तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस एकादशी के बाद से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि तुलसी विवाह किया जाता है। यदि आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप देवउठनी एकादशी के दिन ये उपाय आजमा सकते हैं।
कब हैं देवउठनी एकादशी
वर्ष 2026 में देवउठनी एकादशी (जिसे देवोत्थान एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं) का व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा।
शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
• ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:01 बजे से सुबह 05:44 बजे तक
• गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:26 बजे से शाम 05:52 बजे तक
• रवि योग: पूरे दिन रवि योग का संयोग रहेगा।
व्रत पारण का समय (Paran Time)
• 20 नवंबर के व्रत का पारण: 21 नवंबर 2026 को दोपहर 01:10 बजे से दोपहर 03:18 बजे के बीच।
• 21 नवंबर के व्रत का पारण (वैष्णव): 22 नवंबर 2026 को सुबह 06:49 बजे से सुबह 08:56 बजे के बीच।
देवउठनी एकादशी का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी (देवशयनी एकादशी) को चार महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। इसी दिन से चातुर्मास समाप्त होता है और शादी-विवाह, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक एवं शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। इसके अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है (वर्ष 2026 में तुलसी विवाह 21 नवंबर को है)।
मिलेगी कृपा
एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए पानी में एक चुटकी हल्दी डालें और उससे स्नान करें। साथ ही इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें, क्योंकि पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना गया है। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। Prabodhini Ekadashi 2026
नहीं होगी धन की कमी
एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पहले शंख में गाय के दूध भरकर स्नान कराएं इसके बाद गंगाजल से स्नान कराएं। ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। भगवान विष्णु की पूजा के दौरान ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। भगवान विष्णु की पूजा में शुद्ध घी का दीया जरूर जलाएं और भोग में तुलसीदल रखकर अर्पित करें।
शादी के योग
यदि किसी जातक को विवाह आदि में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो वह भी देवउठनी एकादशी के दिन कुछ उपाय कर सकता है। इसके लिए विष्णु जी की पूजा के दौरान उन्हें केसर, पीले चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं। इसके बाद उन्हें पीले रंग के फूल अर्पित करें। इससे जल्द ही विवाह के योग बनते हैं।
सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
अपनी कोई मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं, तो इसके लिए देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में जल जरूर अर्पित करें, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

