BREAKING NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा स्थगित या निरस्त हो सकता है। 24 अप्रैल को प्रस्तावित इंदौर दौरे के मद्देनजर ऐसा माना जा रहा है।
पीएम मोदी इंदौर में भी METRO का शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर वहां पर तैयारियां की जा रही है। वहीं इस संबंध में कोई अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों की माने तो PM MODI कानपुर और इंदौर दोनों शहरों की मेट्रो का शुभारंभ वर्चुअली करेंगे।
India Justice Report 2025 : देश में 18 बड़े राज्यों में यूपी का 17वें नंबर
50 50 पीएम मोदी के आने की संभावनाएं
पीएम मोदी के 24 अप्रैल के प्रस्तावित इंदौर दौरे के कारण अब कानपुर आने की संभावनाएं आधी आधी हो गई हैं। वैसे अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन अंदरखाने की माने तो योजनाओं का शिलान्यास और मेट्रो का शुभारंभ वर्चुअली कराए जाने की योजना बनाई जा रही है।
कैंसिल हुई सीएम योगी की समीक्षा बैठक
पीएम के प्रस्तावित दौरे की समीक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने आ रहे मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार का दौरा स्थगित हो गया। सूत्रों के अनुसार वह 20 अप्रैल के बाद यहां निरीक्षण को आ सकते हैं।
वहीं पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की अटकले 16 अप्रैल को थी। यह भी बताया जा रहा था कि CM संघ संचालक मोहन भागवत से भी मुलाकात करेंगे, लेकिन आखिर वक्त पर सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिए गए। 24 अप्रैल के पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। इसको लेकर LUCKNOW में बैठे आलाधिकारी लगातार अपडेट ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM NARENDRA MODI) के 24 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 3 घंटे तक शहर में सीएसए ग्राउंड को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के 3 हेलिकॉप्टर सीएसए ग्राउंड में उतरेंगे। यहां से सेफ रास्ते से होते हुए प्रधानमंत्री सीधे सीएसए ग्राउंड में जाएंगे।
कलेक्ट्रेट को बम से उडाने की धमकी, कानपुर में पीएम विजिट से पहले प्रदेश में अलर्ट
गीता नगर स्टेशन से उतरकर ग्राउंड पहुंचेंगे
अभी तक प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री पहले कानपुर मेट्रो का लोकार्पण कर नयागंज से मेट्रो में सफर करते हुए गीता नगर स्टेशन पर उतरेंगे। यहां से वे विकास भवन के रास्ते सीएसए में प्रवेश करेंगे और जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।
छह जिलों के डीएम बदले, देखें पूरी लिस्ट
250 विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण
प्रधानमंत्री यहां प्रदेश और शहर के 250 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके लिए विभागों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की जानकारी भी ली है। उधर, पुलिस-प्रशासन के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। पंडाल बनाने के लिए सीएसए मैदान में सामान उतर चुका है।
UTTAR PRADESH का सबसे अमीर डीएम कौन ?
इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री कानपुर मेट्रो, नवनिर्मित पनकी और नेयवेली पावर प्लांट घाटमपुर का लोकार्पण करेंगे। जनसभा स्थल से ऑनलाइन लोकार्पण किया जाएगा। दोनों ही प्लांटों से बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। इससे प्रदेश के साथ ही केंद्रीय ग्रिड को भी सप्लाई की जा रही है।

