KANPUR NEWS : एक कहावत है दो’ लडे तीसरा ले उडा’, यह डीएम को जनसुनवाई में दी गई शिकायत पर कुछ हद तक मुफीद बैठती है।
दरअसल सदर तहसील के गांव गढेवा मोहसिनपुर रमईपुर के रहने वाले रमन कुमार सिंह ने डीएम से शिकायत की, कि उनकी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है।
CM योगी बोले- पंडित जी…दक्षिणा सांसद जी देंगे
डीएम ने जब इसकी जानकारी की तो पता चला कि यह जमीन सरकारी है। DM Jitendra Pratap Singh ने एसडीएम सदर को जमीन सुरक्षित कर वहां सरकारी बोर्ड लगाने का आदेश दिया। एसडीएम सदर ऋतुप्रिया सिंह ने बताया कि जमीन पर सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है।
कानपुर में बादलों ने गिराया तापमान, आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी
कलेक्ट्रेट में डीएम जन सुनवाई कर रहे थे। यहां ग्राम गढेवा मोहसिनपुर रमईपुर के रहने वाले रमन कुमार सिंह ने डीएम को बताया कि उनके पूर्वज की जमीन पर गांव के ही संदीप सिंह समेत कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। उनकी जमीन पर बनी बांस की कोठी थी, जो उन्होंने उखडवा कर उसपर काबिज हो गए। जब उन्हें हटने के लिए कहा गया था
PAK के गृहमंत्री का बयान ‘भारत ने सिंधु जल संधि खत्म की तो हम युद्ध के लिए तैयार’
गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर संस्था ब्लैकलिस्ट
उन लोगों ने उनके माता पिता और उनको सडक पर पीटा। उन्होंने डीएम से जमीन से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। इसपर फरियादी से कुछ सवाल पूछे जिसपर डीएम को लगा कि उक्त जमीन सरकारी और उसपर रमन कुमार लोगों ने ही कब्जा कर रखा। इसपर डीएम ने ग्राम समाज की जमीन पर सरकारी कब्जा करने और बोर्ड लगाने का आदेश एसडीएम सदर का दिया। तहसीलदार रितेश सिंह ने उक्त जमीन पर कब्जा करते हुए सरकारी भूमि का बोर्ड लगवा दिया है।

