Health benefits of paan: पान अपने आध्यामिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। हजारों साल पुराने इस पत्ते (health benefits of paan) का जिक्र कई प्राचीन और धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। Health benefits of paan
जानें, गर्मी में किसे खाना ज्यादा फायदेमंद है और क्यों?
अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अलावा के यह अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए भी मशहूर है। सदियों से पान का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधी के रूप में किया जा रहा है। साथ ही यह सेहत को दुरुस्त बनाने के अलावा कई बीमारियों में राहत भी देता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पान के पत्तों के कुछ शानदार फायदों के बारे में-
पाचन में सुधार करे (improve digestion)
आमतौर पर पान को खाने के खाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पान पाचन बेहतर करने में मदद करते हैं। इसके पत्ते मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और हमारी आंतों को जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने के मदद करते हैं, जिससे हमारा पेट स्वस्थ रहता है।
वजन घटाने में मददगार (helpful in weight loss)
गर्मी का मौसम वेट लॉस के लिए काफी बढ़िया माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो पान के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। यह शरीर की चर्बी को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
कच्चे पपीते के जूस में यह मिलाकर पीने से पेट की चर्बी हो जाएगी कम
दर्द से छुटकारा दिलाए (relieve pain)
अगर आप किसी तरह के दर्द से परेशान हैं, तो पान के पत्ते इससे राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। दर्द वाले हिस्से या चोट पर इसका पेस्ट या पत्ता लगाने से दर्द कम होता है। साथ ही पान के पत्तों का रस पीने से अंदरूनी दर्द भी कम होता है।
ओरल हेल्थ बनाएं रखे (Maintain oral health)
पान के पत्ते ओरल हेल्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं। रोजाना एक छोटा पत्ता चबाने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिल सकती है, जो खराब गंध, कैविटी, प्लाक और दांतों की सड़न का कारण बनते हैं।
पानी की कमी दूर करे (Eliminate water shortage)
पान के पत्तों में नमी अच्छी खासी मात्रा में पाई जाती है और इसमें फैट-कैलोरी कम होती है, जिससे यह गर्मी में पानी की कमी दूर करने में मदद करता है। इस मौसम में इन पत्तों को चबाने से गर्मी से राहत मिलती है।

