KANPUR NEWS : घाटमपुर तहसील क्षेत्र स्थित पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) के निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई है।
डीएम से की जमीन कब्जे की शिकायत, जमीन निकली सरकारी और लग गया सरकारी बोर्ड
CM योगी बोले- पंडित जी…दक्षिणा सांसद जी देंगे
उन्होंने कर्मचारियों से पूछा कि सुबह से मरीजों के लिए कितनी बार एंबुलेंस भेजी गयी तथा औषधि वितरण केंद्र कितने बजे से कितने बजे तक खुला रहता है। दवाओं का वितरण कौन करता है। इस पर उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। एक्सरे टेक्नीशियन अमन गुप्ता अनुपस्थित मिले, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर मौजूद थे।
PAK के गृहमंत्री का बयान ‘भारत ने सिंधु जल संधि खत्म की तो हम युद्ध के लिए तैयार’
गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर संस्था ब्लैकलिस्ट
निरीक्षण में पाया गया कि अप्रैल माह में केवल 60 एक्स-रे किए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक कटियार ने महज 7 ओपीडी की। वे ओपीडी रजिस्टर खुद नहीं भरते, बल्कि अन्य कर्मचारियों से भरवाते हैं।
केंद्र में 7 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनकी छुट्टी रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। चिकित्सा अधीक्षक ने इस रजिस्टर को देखा था। जब डीएम ने लापरवाही का कारण पूछा, तो उन्होंने संचारी रोग अभियान में व्यस्त होने का बहाना बनाया।
डीएम ने चिकित्सा अधीक्षक और अन्य लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने CMO को इस मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

