KANPUR WEATHER NEWS: कानपुर (KANPUR) में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। सुबह के बाद घने काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। KANPUR WEATHER NEWS
RTE में नहीं ले रहे प्रवेश पर डीएम सख्त
स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, सीएमओ को दिया आदेश
आज पश्चिमी के 12 जिलों में आंधी-पानी का यलो अलर्ट जारी है। सोमवार को पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल दिन का पारा कम और रात का अधिक रहेगा।
रात में गर्मी
दिन में बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम होकर 37 डिग्री दर्ज किए गए। जबकि न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री अधिक होकर 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए गए।
डीएम से की जमीन कब्जे की शिकायत, जमीन निकली सरकारी और लग गया सरकारी बोर्ड
CM योगी बोले- पंडित जी…दक्षिणा सांसद जी देंगे
उसम भरी गर्मी करेगी परेशान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को तूफानी हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। यह सरफेस विंड का रूप भी ले सकती हैं। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। नमी अधिक रहेगी। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण उमस की स्थिति बनने से उमस भरी गर्मी हो सकती है।
हीटवेव और लू से राहत
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 5 मई तक हीटवेव और लू से राहत रहेगी। उसके तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी और अधिकतम-न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ेंगे। फिलहाल हवा की औसत गति 10.5 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है।
5 मई तक बनी रहेगी बादलों की आवाजाही
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं लगातार आ रही है। जब नमी वाली दो नम हवाएं टकराती हैं तो गरज-चमक वाले बादल बनते हैं। 5 मई तक बादलों की आवाजाही और बारिश के आसार बने हुए हैं। दिन में उमस भरी गर्मी और शाम को मौसम ठंडा होगा।
PAK के गृहमंत्री का बयान ‘भारत ने सिंधु जल संधि खत्म की तो हम युद्ध के लिए तैयार’
गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर संस्था ब्लैकलिस्ट

