HIT 3 Box Office Day 1: नेचुरल स्टार से एक्शन स्टार बने नानी की नई फिल्म हिट 3 ने रिलीज के पहले दिन ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस (HIT 3 Worldwide Box Office Collection Day 1) पर तहलका मचा दिया है. HIT 3 Box Office Day 1
Abir Gulaal teaser Release: 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी
हिट 3 ने पहले दिन दुनियाभर में 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जो नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है. वॉल पोस्टर सिनेमा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हिट 3 वीरवार को ताबडतोड़ कमाई करने में कामयाब रही है. फिल्म को पहली मई यानी वर्ल्ड लेबर डे के मौके पर रिलीज किया था. हिट 3 को शैलेश कोलानु ने डायरेक्ट किया है और यह हिट सीरीज की तीसरी फिल्म है.
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट, देखें लिस्ट
नानी स्टारर हिट द थर्ड केस को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। तेलुगु भाषा में फिल्म का कलेक्शन 18.25 करोड़, तमिल में 35 लाख, कन्नड़ में 5 लाख, हिंदी में 25 लाख और मलयालम में 1 लाख रुपये का बिजनेस किया है।
हिट 3 में नानी के किरदार अर्जुन सरकार की दमदार मौजूदगी और एक्शन से भरपूर सीन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. वॉल सिनेमा पोस्टर की एक्स पोस्ट में लिखा गया है कि सरकार का बॉक्स ऑफिस पर गदर. पहले दिन नेचुरल स्टार नानी की फिल्म ने 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी, कोमली प्रसाद जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं.
ओटीटी पर आज ही देखें, एक्शन, एडवेंचर और थ्रिलर ये साउथ फिल्में
41 साल पहले आई थी भारत की पहली 3D फिल्म
बिना मेकअप के फिल्में करती हैं ये Actress

