Lucknow News: शहरी क्षेत्रों में बिना समन्वय के की जा रही सड़क कटिंग और इससे होने वाले यातायात अवरोधों को रोकने के लिए लखनऊ प्रशासन (Lucknow Administration) ने बड़ा कदम उठाया है। Lucknow News
कानपुर में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी
अब रोड कटिंग के लिए विभागों को ऑनलाइन परमिशन लेनी होगी। इसके लिए विकसित किए गए ऑनलाइन रोड कटिंग परमिशन सिस्टम (ORCPS) पोर्टल का फाइनल ड्राई रन शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाख जी. (DM Vishakh Ji) के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
यह पोर्टल आगामी 7 मई को GO LIVE कर दिया जाएगा, जिसके बाद बिना पोर्टल के अनुमति कोई भी विभाग या संस्था सड़क कटिंग नहीं कर सकेगी।
सभी निर्माण एजेंसी के विभाग रहे मौजूद
बैठक में नगर निगम, जलकल, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, एनएचएआई और सेतु निगम सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लेसा को भी पोर्टल में जोड़ते हुए चारों जोनों के लिए नोडल अधिशासी अभियंता नामित किए जाएं, ताकि भूमिगत केबिल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
RTE में नहीं ले रहे प्रवेश पर डीएम सख्त
स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, सीएमओ को दिया आदेश
डीएम ने बताया कि…
पोर्टल पर आवेदन करने के बाद सात दिनों में निस्तारण किया जाएगा, यदि तय समयसीमा में अनापत्ति नहीं दी जाती है, तो ऑटो अप्रूवल मोड के तहत आवेदन स्वतः अग्रसारित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जलकल और विद्युत विभाग को आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य हेतु ‘इमरजेंसी एथोराइजेशन’ का विकल्प भी पोर्टल में दिया गया है।
शहरी क्षेत्रों की मेन रोड्स पर किसी भी तरह की कटिंग से पहले पोर्टल के माध्यम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। डीएम ने कहा कि इस डिजिटल प्रणाली से विभागीय समन्वय में पारदर्शिता और गति आएगी, जिससे न सिर्फ सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी सुचारु होगी।नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी अमित कुमार होंगे, जो पूरे सिस्टम की निगरानी करेंगे।
डीएम से की जमीन कब्जे की शिकायत, जमीन निकली सरकारी और लग गया सरकारी बोर्ड
CM योगी बोले- पंडित जी…दक्षिणा सांसद जी देंगे
आवेदनकर्ता को पोर्टल पर अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर, प्रस्तावित कार्य की समयसीमा, लोकेशन के जीपीएस कोऑर्डिनेट्स सहित अन्य तकनीकी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
आवेदन संबंधित विभाग और ट्रैफिक पुलिस को स्वतः अग्रसारित होगा। विभाग स्थलीय निरीक्षण कर अपनी अनापत्ति देंगे। यदि सड़क मरम्मत हेतु धनराशि देय है तो जमा राशि के बाद ही अनुमति जारी की जाएगी।
PAK के गृहमंत्री का बयान ‘भारत ने सिंधु जल संधि खत्म की तो हम युद्ध के लिए तैयार’
गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर संस्था ब्लैकलिस्ट

