Jaggery Water Benefits: गुड़ गन्ने के रस को उबालकर बनाया जाता है, जिसके कारण इसमें नेचुरल मिठास मौजूद होती है। यह न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद (Jaggery Benefits) होता है। Jaggery Water Benefits
इन तरीकों से करें डिटर्जेंट वाली आइसक्रीम की पहचान…
इसलिए गुड़ को पानी में घोलकर पीने से शरीर को कई फायदे (Jaggery Water Health Benefits) मिलते हैं। आइए जानते हैं गुड़ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे (Jaggery Water Benefits) हैं।
एक-दो नहीं 5 समस्याओं को दूर रखता है पान का पत्ता, फायदे
जानें, गर्मी में किसे खाना ज्यादा फायदेमंद है और क्यों?
गुड़ का पानी पीने के फायदे (Jaggery Water Benefits For Health)
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
गुड़ का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहता है। यह पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। गुड़ में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करके मल त्यागने को आसान बनाता है। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में गुड़ मिलाकर पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है।
एनर्जी बूस्टर (energy booster)
गुड़ का पानी शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर धीरे-धीरे पचती है, जिससे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है। थकान और कमजोरी महसूस होने पर गुड़ का पानी पीना फायदेमंद होता है।
कच्चे पपीते के जूस में यह मिलाकर पीने से पेट की चर्बी हो जाएगी कम
शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है (Detoxifies the body)
गुड़ का पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर लिवर को स्वस्थ रखता है। नियमित रूप से इसे पीने से खून साफ होता है और त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं।
एनीमिया से बचाव करता है (Prevents anaemia)
गुड़ आयरन का एक अच्छा सोर्स है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए गुड़ का पानी बेहद फायदेमंद होता है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी को दूर करने के लिए भी गुड़ का पानी पीना चाहिए।
जोड़ों के दर्द में आराम (Relief in joint pain)
गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है। गर्म पानी में गुड़ मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम मिलता है। यह खासतौर से बुजुर्गों के लिए फायदेमंद होता है।
वजन घटाने में सहायक (helpful in weight loss)
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो गुड़ का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है। चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से मीठा खाने की इच्छा भी पूरी हो जाती है।
इम्युनिटी बढ़ाता है (Boosts immunity)
गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स जैसे जिंक और सेलेनियम पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से गुड़ का पानी पीने से सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

