KANPUR BREAKING NEWS : कानपुर में मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सेना, एयरफोर्स व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। KANPUR BREAKING NEWS
युद्ध वाले सायरन को कैसे पहचानें, क्या होता है फर्क?
मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए इस तरह की मॉक ड्रिल की जा रही है। कानपुर मंडल में भी कल मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें 14 विभागों के साथ एसडीआरफ, एनडीआरएफ को भी शामिल किया जाएगा। मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन ने कमेटी बनाई है। इसमें एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
महिला डॉक्टर से साथी डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया
54 साल बाद ऐसा फैसला, देशभर में 7 मई को बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन
मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा
बता दें कि साल 1971 के बाद देश में पहली बार जंग का मॉक ड्रिल होने जा रहा है। इस मॉक ड्रिल का मकसद जंग होने पर खुद को हमले से बचाना और दूसरों का रेसक्यू करना है। इस मॉक ड्रिल के दौरान एयर सायरन बजेगा, ब्लैक आउट होगा और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाएगा।
वॉर सायरन अलर्ट बजाया जाएगा
मॉक ड्रिल के तहत एयर रेड वार्निंग सायरनों का संचालन होगा. यह बड़े खतरे और दुश्मन की गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी करने से जुड़ा कदम है. नागरिकों और छात्रों को संभावित हमलों की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक नागरिक सुरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
छह आईएएस अफसरों के तबादले, Six IAS officers transferred
राहुल गांधी ने माना – 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार गलती थी…
चार बजे से नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल
मॉक ड्रिल को लेकर तैयारी तेज हो गई है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने सभी संबंधित विभागों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिया है। चार बजे से नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाना है। नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का लक्ष्य नागरिकों को आपात स्थिति में व्यवस्थित और त्वरित प्रतिक्रिया देना है। इसमें हवाई हमले की चेतावनी (सायरन), ब्लैक आउट, निकासी (Evacuation), प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराया जाना जैसे अभ्यास शामिल हैं।
आग से बचाव कैसे करें
मॉक ड्रिल शाम चार बजे होगा। इसमें आग से बचाव कैसे करें इसके संबंध में जानकारी दी जाएगी। शहर के दस स्थानों में इसका ड्रिल किया जाएगा।
1. बड़ा चौराहा, 2. डॉ. एस. के. सिंह चौराहा, लखनपुर, 3. अनुराग हास्पिटल, शारदा नगर चौराहा, 4. संतनगर चौराहा, 5. मलिक गेस्ट हाउट, रामादेवी चौराहा, 6. बासमंडी चौराहा, 7. पाल चौराहा, 8. दबौली मोड, 9 श्री मुनि इंटर कालेज, गोविन्द नगर, 10. यशोदा नगर इंटर कालेज
इसके बाद रेस्क्यू संबंधी ड्रिल का आयोजन तीन जगहों पर किया जाएगा।
1. मालवीय पार्क, कलक्टरगंज, 2. ट्रांसपोर्ट नगर, किदवई नगर, 3. शहीद चन्द्रशेखर आजाद इंटर कालेज, पनकी पर रेस्क्यू संबंधी ड्रिल का आयोजन किया जाएगा ।
रात 09.30 बजे से 10.00 बजे ब्लैक आउट
रात साढे नौ बजे से दस बजे तक ब्लैक आउट किया जाएगा। इससे ऊंचाई से अथवा आसमान से हवाई हमलों के दौरान आबादी क्षेत्रों व संवेदनशील स्थानों को पहचाना न जा सके। मॉक ड्रिल के लिए सिविल डिफेंस के अफसरों ने मीटिंग की। 09.30 बजे से तीन मिनट की अवधि तक सायरन बजेगा। इसके बाद सायरन बजेगा, जो कि धीमा तेज होगा। इसका संकेत होगा कि सभी लाइटें या जिससे रोशनी हो रही है उसे बंद कर दिया जाए। दस बजे तीन मिनट का सायरन बजेगा जिसका संकेत होगा कि मॉक ड्रिल कम्प्लीट हो गया है। लोग अपने घर के बाहर की लाइट अथवा प्रकाश इत्यादि सामान्य व्यवस्था अनुसार जला सकेंगे।
ब्लैकआउट के समय न जलाए मोबाइल फोन टार्च
आलाधिकारी ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान लोग से अपील है कि वह मोबाइल फोन टार्च या उसे न जलाएं। साथ ही रील बनाने या वीडिया बनाने का काम भी न किया जाए। घर के अंदर की लाइट किसी भी दशा में घर के बाहर से न दिखे और इस हेतु वे शीशे आदि के दरवाजों पर पर्दा अथवा काले कागज इत्यादि का प्रयोग कर यह सुनिश्चित करेंगे कि घर का कोई भी प्रकाश दूर से अथवा ऊंचाई से प्रकाश के कारण पहचाना न जा सके।
साइन बोर्ड, फसाड लाइटिंग इत्यादि को बंद रखें
ब्लैक आउट अवधि में विभिन्न शासकीय भवनों, निजी प्रतिष्ठानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर लगी बिल बोर्ड, स्कीन, होर्डिंग, साइन बोर्ड, फसाड लाइटिंग इत्यादि को बंद रखेंगे, ताकि आबादी क्षेत्र की कोई पहचान हवाई साधन से न की जा सके । ऐसे प्रतिष्ठानों के स्वामियों, एडवर्टाइजिंग ऐजेसियों के संचालकों तथा नगर निगम का दायित्व होगा कि ऐसे साइन बोर्ड इत्यादि को सायंकाल 09.30 बजे से 10.00 बजे के मध्य विद्युत आपूर्ति न की जाए ।
वाहनों की हेड लाइट बंद कर….
यदि किसी निजी वाहन से नगरीय क्षेत्र यात्रा कर रहे हैं तो वे उस अवधि में अपने वाहनों की हेड लाइट बंद कर सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान में गाड़ी के अंदर की लाइट बंद करके दोबारा ब्लैक आउट की अवधि समाप्त होने के बाद सायरन बजने की प्रतीक्षा करेंगे। रेल संचालन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग आदि पर चलने वाले यातायात को नहीं रोका जाएगा
केस्को नहीं करेगा ब्लैकआउट
ब्लैकआउट के समय केस्को सिर्फ स्ट्रिट लाइटें और उनके संबंधित विभाग की बिजली बंद करेगा। पूरे शहर की बिजली कट नहीं होगी। इसका कारण बताया गया है कि एक साथ पूरे शहर की बिजली गुल करने के बाद फिर से जैसे ही बिजली स्टार्ट होगी तो संभावना है कि ग्रिड पर प्रभाव पड सकता है। इसलिए लोग स्वयं ही लाइटें और इंवटर्स बंद करें।
सिविल डिफेंस के पास 25 हाथ वाले सायरन
सिविल डिफेंस के पास पुराने 25 हाथ वाले सायरन हैं। इन सायरनों को वॉलंटियर्स को दिया जाएं। इन्हें बताया जाएगा कि किस स्थान पर जाकर यह सायरन बजाना है। नगर निगम द्वारा संचालित पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सिविल डिफेन्स द्वारा अनुरक्षित हैंड – हेल्ड सायरन एवं अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से भी सायरन बजाया जाएगा।
करीब 1400 सिविल डिफेंस कार्यकर्ता इसमें लगाए जाएंगे
सिविल डिफेंस के करीब 1400 वॉलंटियर्स इस मॉक ड्रिल में लगाए जाएंगे। यह लोगों को ड्रिल संबंधित जानकारी देंगे और बताएंगे इस दौरान क्या किया जाए और क्या न किया जाए।
डीआईआऐस को भी दिया आदेश
डीएम (DM) ने डीआईओएस का आदेश दिया कि सभी स्कूलों के माध्यम से लोगों और बच्चों सभी को मॉक ड्रिल संबंधित जानकारी प्रदान की जाए। रात में सायरन बजने के बाद क्या करना है यह जरूर बताएं।
UP IPS Officers Transfer : 14 अधिकारियों के तबादले
CM योगी बोले- पंडित जी…दक्षिणा सांसद जी देंगे
मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी सबसे अमीर, जैकब के नाम कोई संपत्ति नहीं
UTTAR PRADESH का सबसे अमीर डीएम कौन ?

