BIG BREAKING IPL NEWS : पंजाब के Pathankot में पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले के बाद हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम (Dharamshala Stadium) में चल रहा IPL मैच रद्द कर दिया गया है। IPL NEWS
मैच को बीच में ही रोककर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्टेडियम के इमरजेंसी गेट खोल दिए गए। स्टेडियम के अंदर जल रही सभी लाइटों को भी बंद कर दिया गया। IPL MATCH
Operation Sindoor: चंडीगढ़ समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद, क्या आज बंद रहेंगे स्कूल, बैंक?
भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने पहुंचे पीएम मोदी
मैच अचानक इस तरह से रद्द होने के कारण, लोगों ने स्टेडियम से बाहर निकलते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी खूब नारे लगाए। बता दें कि, आज यहां पर पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL मैच खेला जा रहा था, इस मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे, स्टैंड्स से लेकर मीडिया बॉक्स तक कमांडो तैनात थे। मैच शुरू होने से पहले यहां पर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई थी। (HPCA)
चंडीगढ़ में मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
भारत की पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी मेडिकल अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मेडिकल अधिकारियों को 24×7 इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

