BIG BREAKING NEWS : चंडीगढ़ (Chandigarh) में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। वॉर्निंग AIRFORCE स्टेशन से जारी की गई। शहर में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। प्रशासन ने इस संबंध में एडवाइजरी कर दिया है। बताया जा रहा ड्रोन हमला हो सकता है। INDIAN ARMY
Operation Sindoor : पठानकोट में पाकिस्तानी जेट को मार गिराने की खबर
हिमाचल के धर्मशाला में IPL मैच बीच में खत्म
LoC पर पुंछ इलाके में लगातार पाकिस्तानी सेना फायरिंग रही है। पुंछ समेत जम्मू-कश्मीर में 17 सिविलियंस की मौत हुई। इनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। लोगों से घरों की खिड़कियों से भी दूर रहने को कहा गया है।
राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से 20 किलोमीटर दायरे में गांव खाली कराए जा रहे हैं। जैसलमेर में मिलिट्री स्टेशन है और पाकिस्तान बॉर्डर का 500 किमी हिस्सा सटा हुआ है।
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के सांबा में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने 7 आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान की धनधार पोस्ट पर फायरिंग की गई।
अंबाला में भी सायरन बजा
अंबाला में वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है। सायरन बजाया जा रहा है। सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।
पटियाला में भी अलर्ट जारी
पटियाला में भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन की तरफ से लोगों को घरों के अंदर रहने और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने को कहा गया।
इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ थोड़ी देर में बैठक करने वाले हैं। IndiaPakistanWar2025
PAKISTAN ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, PUNJAB और राजस्थान में 11 जगहों पर DRON और मिसाइल से हमले किए। पाकिस्तानी सुसाइड ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया। Indo-Pak Tension
Operation Sindoor: चंडीगढ़ समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद, क्या आज बंद रहेंगे स्कूल, बैंक?
भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने पहुंचे पीएम मोदी
इसके बाद भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम S-400 से इन हमलों को नाकाम कर दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारत ने LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पर पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए हैं। पठानकोट में पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराने की भी खबर है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

