Sawan 2025 Start Date: सावन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होगा। यह पूरा महीना देवों के देव महादेव की पूजा के लिए समर्पित है। Sawan 2025 Start Date
क्या आप जानते हैं किस भगवान के मंदिर में कितनी बार करनी चाहिए परिक्रमा…
ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान भोलेनाथ पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर करते हैं। इसके साथ ही जीवन के सभी कष्टों का अंत होता है, तो आइए इस माह (Sawan 2025 Start Date) से जुड़ी जरूरी बातों को जानते हैं।
कब शुरू होगा सावन 2025? (Sawan 2025 Kab Shuru Hoga?)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन माह 11 जुलाई, 2025 से शुरू होगा। वहीं, इसका समापन अगले महीने यानी 09 अगस्त, 2025 को होगा। ऐसे में इस बार सावन में कुल 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे।
अनोखी है परंपरा, कॉकरोच को भोग लगाने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं…
शुभ योग (Sawan 2025 Shubh Yog)
अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
गोवा के इस मंदिर में होती है देवी लैराई की पूजा, महत्व
इस मंदिर में बांधकर रखा गया है कलश, अद्भुत है वजह
सावन सोमवार व्रत 2025 डेट लिस्ट (Sawan 2025 Somwar Date List)
11 जुलाई को सावन का पहला सोमवार व्रत
14 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार व्रत
21 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार व्रत
28 जुलाई को सावन का चौथा सोमवार व्रत
पूजा विधि (Sawan 2025 Somwar Puja Vidhi)
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और हरे रंग के कपड़े पहनें।
घर के पूजा स्थल को साफ करें और भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग स्थापित करें।
व्रती व्रत का संकल्प लें।
शिवलिंग का गंगाजल या पंचामृत से अभिषेक करें।
शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं और बिल्वपत्र, धतूरा, फूल और अक्षत आदि चीजें अर्पित करें।
भगवान शिव को बेल का फल, सफेद मिठाई या घर पर बनी खीर का भोग लगाएं।
धूप-दीप जलाएं और भाव के साथ आरती करें।
“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें व शिव चालीसा, शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।
सावन सोमवार व्रत कथा या अन्य शिव पुराण की कथाएं सुनें व पढ़ें।
पूजा में हुई गलतियों के लिए माफी मांगे।
अंत में सभी लोगों में प्रसाद बांटें।
जानिए, बेहद चमत्कारी है अचलेश्वर महादेव मंदिर
कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

