India PAK Ceasefire : भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार शाम 6 बजे बताया कि दोनों देश सीजफायर को राजी हैं। जमीन, आकाश और समुद्र में 5 बजे से युद्धविराम हो गया। 12 तारीख को दोपहर 12 बजे DGMO बातचीत करेंगे।
सीजफायर के लिए मध्यस्थता अमेरिका ने की। शनिवार शाम 5:30 बजे यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald) ने ट्वीट कर जानकारी दी।
Indo Pak War : पाकिस्तान को तबाह करने में आईआईटी कानपुर का ‘हाथ’
चंडीगढ़ में 7 बजे बंद हो जाएंगे बाजार, घरों को लौटने लगे छात्र
INDIA और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। यह दावा यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’ India PAK Ceasefire
अमेरिकी विदेश मंत्री और उप-राष्ट्रपति ने PM मोदी से बातचीत की AMERICA विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैं खुद पिछले 48 घंटों से भारत-पाकिस्तान के अफसरों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, आर्मी चीफ आसिम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बातचीत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पाकिस्तान और भारत की सरकार तुरंत सीजफायर के लिए राजी हो गई हैं। दोनों देश निष्पक्ष मंच पर विवादों का निपटारा करने के लिए बातचीत को तैयार हो गए हैं। हम मोदी और शहबाज शरीफ तारीफ करते हैं कि उन्होंने बुद्धिमत्ता से शांति का रास्ता चुना।’
उधर, केंद्र सरकार ने कहा, अगर भविष्य में भारत पर कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे एक्ट ऑफ वॉर (युद्ध) माना जाएगा। हमले का जवाब भी वैसे ही दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI ने सरकार के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। Operation Sindoor
भारत-पाकिस्तान टकराव के कारण IPL रोका गया
Pathankot में ड्रोन और मिसाइलों से अटैक, चंडीगढ़ में भी ब्लैकआउट
‘एक्ट ऑफ वॉर’ पर स्ट्रैटजी एनालिस्ट और ORF के सीनियर फेलो सुशांत सरीन ने बताया, ‘अभी तक भारत में कोई घटना होती थी, तो डिप्लोमैटिक चैनल एक्टिव हो जाता था।
अब सरकार की नई पॉलिसी का मतलब है कि अगर भारत में हुए किसी भी आतंकी हमले या घटना में पाकिस्तान का जरा-सा भी हाथ हुआ, तो मिलिट्री एक्शन लिया जाएगा। अटैक भी किया जा सकता है। India Pakistan War Latest News

