UTTAR PRADESH NEWS : YOGI सरकार ने डीजी रैंक के तीन IPS अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें हाल ही में प्रमोशन पाए आशुतोष पांडेय और नीरा रावत को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डीजी पुलिस आवास निगम प्रेम चंद्र मीणा को डीजी जेल का अतिरिक्त काम सौंपा गया है।
COVID-19: जानें क्यों तेजी से बढ़ रहा कोरोना के मामले, 28 की मौत
KANPUR NEWS : मंडलायुक्त को 3 साल से नहीं मिल रही मंडलीय कार्यालय निर्माण को जमीन
आशुतोष पांडेय: अभी तक एडीजी ईओडब्ल्यू के पद पर तैनात थे। 1992 बैच के आईपीएस हैं। दो दिन पहले ही उन्हें प्रमोशन देकर डीजी रैंक में शामिल किया गया है। ये मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। डीजी टेलीकाम संजय एम तरडे के रिटायर होने की वजह से यह पद खाली था।
पीसी मीणा: 1991 बैच के आईपीएस हैं। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले मीणा की गिनती साफ सुथरी छवि के अफसरों में होती है। उन पर भरोसा जताते हुए सीएम ने कारागार की जिम्मेदारी सौंपी है। पीवी रामाशास्त्री के रिटायर होने के बाद से यह पद खाली था।
नीरा रावत: नीरा रावत मौजूदा समय में यूपी 112 में एडीजी के तौर पर तैनात थीं। अब उन्हें ईओडब्ल्यू का डीजी बनाया गया है। इनका भी प्रमोशन 2 दिन पहले हुआ था। इन्हें ईओडब्ल्यू के डीजी प्रशांत कुमार के स्थान पर तैनाती दी गई है। यूपी-112 का काम फिलहाल नीरा रावत ही देखेंगी। इन्हें इसका अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

