आर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में मशहूर जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ अभिषेक त्रिवेदी द्वारा NORTH STAR HOSPITAL में 70 वर्षीय लखनऊ निवासी राजेश सक्सेना जिनकी पूर्व में कैंसर होने के कारण जाँघ की पूरी हड्डी ख़राब हो गई थी, जिसके कारण इनका चलना फिरना भी बंद हो गया था |
DG रैंक के 3 IPS का तबादला, IPS आशुतोष पांडेय को अहम जिम्मेदारी
डॉ अभिषेक त्रिवेदी द्वारा कूल्हे से लेकर घुटने तक पूरी जांघ बदल कर एक विशेष कीर्तिमान बनाया गया, इस तरह की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक करने वाले डॉ० अभिषेक त्रिवेदी उत्तर प्रदेश के एक मात्र आर्थोपेडिक्स सर्जन बन चुके है, हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने बताया कि इससे पहले यह विशेष सर्जरी उत्तर प्रदेश में किसी हॉस्पिटल में नही की गई है। इस दौरान हास्पिटल के डायरेक्टर शोभित जायसवाल ने उनको पुष्प भेंट कर बधाई दी।
COVID-19: जानें क्यों तेजी से बढ़ रहा कोरोना के मामले, 28 की मौत
अभी तक इस तरह की सर्जरी के लिए लोगो को बड़े शहरो की राह देखनी पड़ती थी, परन्तु अब डॉ० अभिषेक त्रिवेदी द्वारा इस सर्जरी को सफलतापूर्वक करने के बाद लोगो में नई उम्मीद उत्पन्न हो गई है, की कैंसर अथवा अन्य किसी कारण से कोई हड्डी ख़राब हो जाती है तो अब अपने ही उत्तर प्रदेश के आर्थोपेडिक्स सर्जन अथवा हॉस्पिटल में सर्जरी करवा कर उनके चलने की उम्मीद बनी रहे।

