JHARKHAND NEWS : झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने वाला है। बिहार के ऊपर से गुजर रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। राजधानी रांची, धनबाद और कोडरमा में काले घने बादलों के बीच जम कर बारिश हुई। बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
12 जून से लगेगा आषाढ़, जानिए क्या करें… किस देवता को समर्पित है ये माह
मौसम विभाग ने रांची के अतिरिक्त गिरिडीह, लोहरदगा, गुमला जैसे जिलों में अगले तीन घंटे में बारिश होने की बात कही है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के ऊपर से गुजर रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। यह बदलाव राज्य के अलग-अलग हिस्से में अलग-अलग समय पर देखने को मिलता रहेगा। JHARKHAND NEWS
35 से 38 डिग्री तक पहुंचा प्रदेश का पारा
बीते 24 घंटे के दौरान सुबह से तेज धूप देखने को मिली। इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी। सुबह 11 बजे तक रांची सहित अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन, दोपहर तीन बजे के बाद रांची सहित आसपास के कई जिलों में तेज बारिश हुई।
वहीं, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 1 से 2.6 डिग्री की गिरावट आ गई।
मौसम विभाग के अनुसार 9 जून को बारिश की संभावना है। हालांकि, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सात जून से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

