Garhwa News : देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में गढ़वा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल समेत जिले के सभी CHC और PHC में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
JHARKHAND NEWS : 6 जून तक बारिश के आसार, रांची में बदला मौसम
बुधवार को इस विषय में सदर अस्पताल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी शामिल हुए। बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, मॉक ड्रिल के माध्यम से यह देखा गया कि अस्पताल किस हद तक आपात स्थिति में तैयार है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइनों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 50 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है।

