Sonbhadra Road Accident News : सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सोनवट गांव स्थित विद्यालय के पास राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर गुरुवार की रात करीब 9:15 बजे एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
INDIAN RAILWAY NEWS : रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी
मृतकों की पहचान जहांगीर अंसारी (23) और रोजन अंसारी (24) के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सरफराज अंसारी (55) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Bengaluru Stampede : पुलिस कमिश्नर समेत 8 अफसर सस्पेंड
तीनों लोग रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी हैं। बोलेरो की टक्कर के समय राबर्ट्सगंज से अपने गांव लौट रहे थे। सोनवट विद्यालय के पास अचानक सामने से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे जहांगीर और रोजन की मौके पर ही मौत हो गई। Sonbhadra News
दर्दनाक हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल सरफराज अंसारी को इलाज हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

