Sonbhadra News : चोपन थाना क्षेत्र के पईका गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार शाम हिंसक घटना सामने आई। राजस्व विभाग की टीम के सामने ही दबंगों ने एक परिवार के तीन लोगों को पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Sonbhadra News : DM Badrinath Singh के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
CO नगर डॉ चारु द्विवेदी ने मामले को लेकर बताया कि थाना क्षेत्र चोपन के रहने वाले विजय कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम पईका ने थाने पर सूचना दिया कि अपने गांव के कुछ लोगों से उनका जमीन विवाद हो गया है और उस विवाद को लेकर के आपस में मारपीट हो गईं है।
थाने पर जैसे सूचना प्राप्त हुई तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घायलों के प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज गया। अभियुक्तों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है.
अशोक, गोल्डी समेत 11 मसाला फक्ट्रियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज
Sonbhadra News : झोपडी- दुकानों में बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल
पीड़ित परिवार का आरोप
घटना के समय चकबंदी लेखपाल और कानूनगो मौके पर मौजूद थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे लेखपाल से बात कर रहे थे, तभी विपक्षी दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने बांस की लाठी से एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
जब महिला के दिव्यांग पति बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया। परिवार के एक युवक को भी पीटा गया, जिससे उसके सिर और हाथ में चोटें आईं। युवक ने खून से लथपथ होने के बावजूद पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने साक्ष्य के रूप में घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंप दिया है।

