Peepal ke Upay: ऐसे कई पेड़-पौधें हैं, जिनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पेड़ में देवी-देवताओं और पितरों का वास होता है। Peepal ke Upay
नंदी भगवान के किस कान में बोलें अपनी विश
जानिए, क्या होता है हिन्दू धर्म में ‘सिंदूरदान’
इस पेड़ की रोजाना पूजा-अर्चना (Peepal tree worship benefits) और जल देने से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के डर से छुटकारा मिलता है। साथ ही पितरों की कृपा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आप जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति चाहते हैं, तो सच्चे मन से पीपल (Peepal ke totke) से जुड़े उपाय करें। इससे आपको जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं पीपल के उपायों के बारे में।
जीवन में सभी दुख होंगे दूर (All the sorrows in life will go away)
अगर आपकी कुंडली में अशुभ ग्रहों की स्थिति मजबूत है, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। सरसो के तेल का दीपक जलाएं। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों से छुटकारा मिलता है। घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही सभी दुख दूर होते हैं।
रुके हुए काम होंगे पूरे (The pending work will be completed)
सोमवार के दिन पीपल पेड़ के नीचे शिवलिंग को विराजमान कर पूजा-अर्चना करने का अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल पेड़ के नीचे शिवलिंग की उपासना करने से साधक को महादेव के कृपा प्राप्त होती है। साथ ही उनकी कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं।
पितृ दोष होगा दूर (Pitra Dosha will go away)
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और दीपक जलाकर पितरों की पूजा करें। इस उपाय को करने से पितरों प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पेड़ को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है, तो ऐसे में इस पेड़ की पूजा करने से श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है।
रात में विश्राम करने आते हैं महादेव, बड़ा ही अद्भुत है…
गोवा के इस मंदिर में होती है देवी लैराई की पूजा, महत्व
हनुमान चालीसा का पाठ करें (recite hanuman chalisa)
शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए शनिवार और मंगलवार के दिन पीपल पेड़ के नीचे बैठकर विधिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही हनुमान जी के मंत्रों का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं और सभी डर (Peepal ke upay for fear) दूर होते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। jaihindtimes यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

