Things Not to Consume with Jamun: गर्मी और बरसात के मौसम के बीच एक फल बहुत बिकता है. ये फल है जामुन. जामुन (Jamun Ka Blood Sugar Par Asar) चाहें काला हो या नीला. Things Not to Consume with Jamun
गर्मी में एसिडिटी से हैं परेशान? तो आज से अपना लें ये 6 समाधान
अपने स्वाद से कभी आपको मायूस नहीं करेगा. रस और मिठास से भरपूर ये छोटा सा फल गुणों के मामले में बहुत बड़ा है. जामुन खाने के ढेरों फायदे आपने जरूर सुने होंगे. नहीं सुने, तो आज जान लीजिए. लेकिन उसके साथ में ये भी जानिए कि जामुन (Jamun Khane Ka Sahi Samay) खाने के बाद या उसे खाने के साथ क्या नहीं खाना चाहिए. गलत फूड कॉम्बिनेशन की वजह से हो सकता है ये फायदेमंद फल आपको कुछ नुकसान कर जाए. चलिए पहले जानते हैं जामुन खाने के फायदे.
इन तरीकों से करें डिटर्जेंट वाली आइसक्रीम की पहचान…
जामुन खाने के फायदे (Benefits of Eating Jamun)
डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है
जामुन में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पेट को साफ रखने में मदद करते हैं. इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं नहीं होतीं.
डायबिटीज में फायदेमंद
जामुन में ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे नेचुरल मेडिसिन की तरह खा सकते हैं.
इम्यूनिटी बढ़ाता है
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C और आयरन होता है. जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं.
ब्लड प्यूरीफाई करता है
जामुन खून को साफ करने का काम करता है. जिससे त्वचा में निखार आता है और चेहरे पर पिंपल्स कम होते हैं.
मुंह की बदबू और मसूड़ों की सूजन में लाभकारी
जामुन का सेवन और इसकी गुठली का पाउडर दांत और मसूड़ों की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है.अब जानते हैं कि जामुन खाने के साथ या खाने के बाद क्या क्या चीजे हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए.
सावधान! अगर आप भी सोते हैं आधी रात के बाद, तो जान लीजिए…
इन चीजों के साथ न खाएं जामुन (Don’t Consume These Things with Jamun)
दूध
• जामुन और दूध दोनों ठंडी तासीर के होते हैं. इन्हें साथ खाने से पेट में गैस, अपच और जलन की समस्या हो सकती है.
पानी
• जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना पाचन की क्रिया को बिगाड़ सकता है. इससे दस्त और गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है.
अचार
• अचार और जामुन दोनों ही खटास से भरे होते हैं. साथ खाने से एसिडिटी और पेट में जलन की शिकायत हो सकती है.
मिठाई
• जामुन के तुरंत बाद मिठाई खाने से पेट भारी लग सकता है और ब्लोटिंग या अपच की समस्या हो सकती है.
जामुन खाने का सही तरीका और समय
• खाली पेट जामुन न खाएं, इससे एसिडिटी हो सकती है.
• दोपहर या शाम के समय जामुन खाना सबसे फायदेमंद होता है.
• जामुन खाने के कम से कम 30 मिनट बाद पानी पिएं.
• दूध, अचार, हल्दी या मिठाई खाने में 1 घंटे का अंतर रखें.
अस्वीकरण: यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. jaihindtimes इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

