Sonbhadra News : रॉबर्ट्सगंज में पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कलिंगा कंपनी के जीएम की गाड़ी रोककर एचआर से 10 लाख रुपये की मांग की थी। सभी आरोपी रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
अहमदाबाद विमान हादसे में एक यात्री जिंदा 241 यात्रियों की मौत
Sonbhadra News : जमीनी विवाद में मारपीट
घटना 11 जून 2025 की है। कलिंगा कंपनी के चालक अजय कुमार रजक ने रॉबर्ट्सगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह केसीसीएल कंपनी के जीएम डी.जे. नायक को बोलेरो नियो से अमलोरी एनसीएल प्रोजेक्ट सिंगरौली से रॉबर्ट्सगंज ला रहे थे। भिलाई बंधा, लोढ़ी के पास UP 64 AZ 1563 नंबर की स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। Sonbhadra News
अशोक, गोल्डी समेत 11 मसाला फक्ट्रियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज
Sonbhadra News : झोपडी- दुकानों में बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल
आरोपियों ने चालक का मोबाइल छीन लिया और केसीसीएल कंपनी के एचआर हेमंत डकुआ को फोन कर 10 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस और एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बढ़ौली के पास से स्कॉर्पियो समेत पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष पांडेय (32), सोनेंद्र सिंह (30), राकेश पांडेय (22), सतीश पांडेय (24) और राजीव पांडेय (20) शामिल हैं।

