KANPUR CMO AUDIO VIRAL : दो आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। एक आडियो में OFFICER डीएम की कार्यशैली पर टिप्पणी कर रहे हैं, वहीं दूसरे पर किसी पर अलग चर्चा कर रहे है। AUDIO वायरल के बाद प्रशासनिक अमले में काफी चर्चा है। दोनों ऑडियो मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी का बताए जा रहे हैं।
इसमें वह कह रहे हैं, देखो ऐसा है 75 के 75 जिले में यही एक ऐसा…. है जो ढोल बजा रहा है। दूसरा, मैंने आज तक ऐसा डीएम देखा ही नहीं जो किसी बात को इत्ती करके बोले। हालांकि सीएमओ ने ऑडियो उनके होने से इनकार किया है।
अशोक, गोल्डी समेत 11 मसाला फक्ट्रियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज
Sonbhadra News : झोपडी- दुकानों में बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल
CMO का कहना है कि जो ऑडियो वायरल हो रहे हैं। उसमें मेरी आवाज नहीं है। मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। आजकल AI के माध्यम कुछ भी हो सकता है। KANPUR CMO AUDIO VIRAL
वहीं डीएम ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की है। सीएमओ के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। यही नहीं गलत तरीके से डॉक्टरों के तबादले किए गए। निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों को सही करने के निर्देश के बाद भी सुधार नहीं किया गया। ऑडियो के बारे में डीएम ने कहा- इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

